फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   54 from Jaunpur and 72 from Machlishahr filed nomination for BJP District President.

Jaunpur News: जौनपुर से 54 और मछलीशहर से 72 ने भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

Sat, 11 Jan 2025 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
54 from Jaunpur and 72 from Machlishahr filed nomination for BJP District President.
भाजपा जिले को दो भागों में बांटकर संगठन का संचालन करती है। यहां जिलाध्यक्ष पद पर लंबे समय से जमे संगठन में फेरबदल किया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी लाइन लगी है। जौनपुर में 54 तो मछलीशहर में 72 लोगों ने नामांकन किया। इनमें जौनपुर से धनंजय सिंह, सुशील मिश्र और मछलीशहर से ब्रहमदेव मिश्र व डॉ. अजय सिंह आदि जिलाध्यक्ष की दौड़ में हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पकड़ी चौराहा स्थित कार्यालय पर सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें जौनपुर के चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबकनाथ त्रिपाठी और मछलीशहर के चुनाव अधिकारी रघुनंदन चौरसिया रहे। जहां अलग-अलग कक्षों में उन्होंने नामांकन पत्र लिया। कार्यालय के बाहर सैकड़ों गाड़ियों के साथ हजारों समर्थक पहुंचे थे। जौनपुर जिलाध्यक्ष के तौर पर वर्तमान महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष आशु गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार जायसवाल, उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति, क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र पवन पाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, राम सिंह मौर्य, पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, सुधांशु सिंह आदि ने दावेदारी की। मछलीशहर जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, जिला महामंत्री मनोज दुबे, डॉ. अजय सिंह, मंत्री जयेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, विजय कुमार पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री सुदर्शन सिंह, आशा मौर्या, महेंद्र प्रजापति, बृजेश सिंह, शैलेश गिरी, संतोष मिश्रा, कमलेश सिंह आदि ने नामांकन किया।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed