{"_id":"653ff74d76145c540a00033c","slug":"53-percent-work-in-30-months-how-will-it-be-completed-in-five-months-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-7506-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 30 महीने में 53 फीसदी काम, पांच माह में कैसे होगा पूरा !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 30 महीने में 53 फीसदी काम, पांच माह में कैसे होगा पूरा !
विज्ञापन
जौनपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने की योजना है। काम के प्रगति का आलम यह है कि कोई भी इकाई (स्कीम) पूरी नहीं हो सकी है फिर भी कुछ जगहों पर पंप की बोरिंग करके पानी की सप्लाई की जा रही है। जिले में तीन हजार करोड़ की परियोजना के तहत 1223 स्कीम पर काम होना है, इसके तहत 1081 इकाई पर काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि अभी तक 53 फीसदी ही काम हो सका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह सड़कों को खोदकर छोड़ दी गई हैं, इससे आवागमन दुरूह हो गया है। शासन स्तर से काम एलाट होने के कारण स्थानीय स्तर पर दबाव भी नहीं बन पा रहा है, ऐसे में फर्म पर भी लापरवाही बरतने का आरोप है।
जिले में कुल 1223 इकाई पर काम किया जाना है। इसके तहत पंप, पानी की टंकी बनाकर, पाइप लाइन के जरिए हर घर जल योजना पर काम हो रहा है। लोगों के घरों से टोटी के सहारे पानी पहुंचाने का उद्देश्य पर धीमी गति से काम हो रहा है। इसके लिए शासन स्तर से जिले में दो कंपनियां वेलस्पन इंफ्रा स्ट्रक्चर व एफ्कान इंफ्रास्ट्रक्चर मुंबई को नामित किया गया हैं। यह परियोजना करीब तीन हजार करोड़ रुपये की है। वेलस्पन का 353 इकाई में से 303 पर काम चल रहा हैं तो एफ्कान इंफ्रास्ट्रक्चर मुंबई की कंपनी को 870 स्कीम बनानी हैं, इसमें से 778 पर काम चल रहा हैं। इसके तहत छह लाख 10 घरों तक पानी पहुंचाना है, इसमें से अभी तक करीब 20 इकाई में डायरेक्ट पंप से पानी पहुंच रहा है। इससे 40 से 42 राजस्व गांव लाभान्वित होंगे। काम की प्रगति का आलम यह है कि कोई भी इकाई पूर्ण नहीं हो सकी है फिर भी कुछ जगहों पर पंप की बोरिंग करके पानी की सप्लाई की जा रही है।
अभी सैदनपुर, करंजाकला, जंगीपुर खुर्द, सरायख्वाजा के जासोपुर जकिया, धर्मापुर, बक्शा, सुजानगंज के सकरा में काम चल रहा है। वहीं सुजानगंज के डारुलपुर, मुंगराबादशाहपुर के चंदौकी, बरसठी के जरौट, चर्तुभुजपुर, रामपुर, बासुपुर, मुफ्तीगंज के बारी, जलालपुर के लोहगाजर, मड़ियाहूं के अजोशी, रामनगर के इटाएं, मछलीशहर के सेमराहों में पानी की सप्लाई चल रही है। मछलीशहर के छाछो निवासी मायाशंकर शुक्ला, छोटेलाल गुप्ता, भोलानाथ उपाध्याय, अंब्रीश शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला, पूर्णवासी बिंद, छोटेलाल पाल आदि ने बताया कि सड़कें खोदकर छोड़ देने से आवागमन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने का कार्य अप्रैल 2021 से चल रहा है। अभी तक किसी जगह पर पानी की टंकी पूरी नहीं हो सकी है। हां काफी जगहों पर पाइप लाइन के जरिए डायरेक्ट पंप से पानी पहुंचाया जा रहा है। अभी तक कुल 53 फीसदी ही काम हो सका है। इसको मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
- राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण।