फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   53.2 percent voting for three village head posts

तीन ग्राम प्रधान पद के लिए 53.2 फीसदी मतदान

Tue, 04 Feb 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
53.2 percent voting for three village head posts
सिकरारा के इब्राहिमाबाद मतदान केंद्र पर कतारबद्ध मतदाता। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पंचायतों में प्रधान के तीन रिक्त पदों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। तीनों पदों पर कुल 53.28 प्रतिशत वोट पड़े। शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतपेटिकाओं को ब्लाक कार्यालय स्थित स्ट्रांग रुम में सील कर दिया गया है। पांच फरवरी को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन

मड़ियाहूं ब्लाक के बड़ेरी, सिकरारा के इब्राहिमाबाद और सुजानगंज के सकरा-दो में प्रधान के पद रिक्त हो गए थे। मतदान के लिए रविवार को ही पोलिंग पार्टियां गांव में पहुंच गई थी। सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान का क्रम शुरू हुआ। सुजानगंज में सकरा द्वितीय गांव में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 1383 के सापेक्ष 819 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा की दृष्टि से नायब तहसीलदार बदलापुर संतोष शुक्ल, थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर अरविंद यादव के नेतृत्व में भारी फोर्स तैनात रही। सिकरारा ब्लाक के इब्राहिमाबाद गांव में आरओ जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 2024 में से 966 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां महज 47.65 फीसदी ही वोट पड़ा। पूर्व प्रधान के पुत्र संजय सोनकर व श्याम लाल गौतम के बीच सीधा मुकाबला है। मड़ियाहूं ब्लाक के बड़ेरी गांव में 52.97 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में नीलम देवी, किरन देवी, दुर्गावती देवी व ज्योति देवी का भाग्य मत पेटी में बंद हो गया। ग्राम पंचायत में कुल 2199 में से 1165 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही बूथ के आसपास भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी सुरक्षा में लगे रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ.देवेंद्र यादव के अलावा सीओ अवधेश कुमार शुक्ला व तहसीलदार भी बूथ पर पहुँचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
बरसठी। बड़ेरी में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में वृद्ध व दिव्यांग युवकों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वृद्ध उमानाथ दुबे को उनके दो पौत्र उठाकर मतदान करने के लिए लेकर आए, वहीं दोनों पैरों से दिव्यांग फूलचंद शर्मा भी दूसरे का सहारा लेकर मताधिकार के इस्तेमाल के लिए बूथ पर पहुंचे। वृद्ध संकठा प्रसाद को भी युवक ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रिक्त ग्राम प्रधानों के पदों के लिए मतदान सकुशल संपन्न हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। मतपेटियों को ब्लाकों में बने स्ट्रांग रुम में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
रामप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed