{"_id":"69405536614f17b37b03dd2a","slug":"52-defaulters-got-relief-in-ots-camp-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-146196-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ओटीएस शिविर में 52 बकायेदारों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ओटीएस शिविर में 52 बकायेदारों को मिली राहत
Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। बिजली बिल के बकाये से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने सोमवार को निजमापुर गांव में बिजली बिल राहत योजना के तहत शिविर का आयोजन किया। इसमें 52 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाया। इस दौरान विभाग को 5 लाख 3 हजार 512 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
अवर अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर ओटीएस योजना लागू की गई है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों पर छूट देकर भुगतान का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में 1 दिसंबर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं।
निजमापुर गांव में आयोजित शिविर के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और बकाया बिलों का निस्तारण कराया। उपभोक्ताओं ने योजना को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें एक साथ भुगतान कर राहत मिली है। इस मौके पर टीजीटू इंद्रजीत, विजय यादव, लाइनमैन सुभाष राजभर, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे, जिन्होंने उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देकर पंजीकरण और भुगतान में सहयोग किया।