फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   52 candidates including Dhananjay Singh filed nomination

धनंजय सिंह समेत 52 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 17 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
52 candidates including Dhananjay Singh filed nomination
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नामाकांन का दौर चल रहा है। बुधवार को बाहुबली पूर्व सांसद धनजंय सिंह समेत 52 प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभा सीटों से अपने पर्चे भरे। इस तरह नामांकन करने वालों की संख्या सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिलकार 80 पहुंच गई है। वहीं, बृहस्पतिवार (आज) नामांकन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में कई प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का नामांकन होना है। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से कुल पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी आरती सिंह और भारतीय धर्म निरपेक्ष पार्टी की प्रत्याशी सुषमा मिश्रा ने दो-दो सेट में नामांकन किया। हम सब की पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह, राष्ट्रीय समाज पार्टी की सीमा जायसवाल ने एक-एक सेट में नामांकन किया। शाहगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 08 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें निषाद पार्टी के रमेश सिंह और आप के विनोद कुमार ने दो सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन

बसपा के इंद्रदेव यादव, कांग्रेस के परवेज आलम भुट्ठो, जितेंद्र कुमार, स्वच्छ स्वस्थ्य स्वावलंबन पार्टी के प्रमोद कुमार, ए आई एम ए आई एम के नायब अहमद खान, आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के सुरेश राजभर ने एक-एक सेट में नामांकन किया। सदर (जौनपुर) विधानसभा से 8 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें बसपा से सलीम खान, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रत्याशी आशीष कुमार श्रीवास्तव, आप के विनोद कुमार वत्स ने दो-दो सेट में नामांकन किया, जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी के रामकेश यादव, निर्दल विजय प्रजापति, पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी मिठाई लाल, हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी के राधा कृष्ण पाल, जनअधिकार पार्टी के विवेक कुमार मौर्य एक-एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

मल्हनी से 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया, जिसमे जेडीयू से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दो सेट में अपना नामांकन किया। इसके अलावा बसपा के शैलेंद्र यादव, भारत स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी राहुल सिंह, राइट टु रिकाल पार्टी के रामसकल गौतम ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया। मुंगराबादशाहपुर से 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया।जिसमें भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने तीन सेट में नामांकन किया। इसी तरह बसपा से प्रत्याशी दिनेश शुक्ला और कांग्रेस के प्रमोद कुमार सिंह, शिवसेना पार्टी के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दो-दो सेट में नामांकन किया। इसी तरह मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार शर्मा, समाज परिवर्तन पार्टी के नीलम कुमार, जेडीयू के प्रत्याशी राकेश कुमार पटेल, भारतीय धर्मनिरपेक्ष पार्टी के प्रत्याशी वेकंटेश बहादुर, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के जयप्रकाश बिंद, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के जितेंद्र कुमार ने एक-एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर से कुल 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया, जिसमें भाजपा से मेहीलाल गौतम ने दो सेट में नामांकन किया। इसके अलावा बसपा के प्रत्याशी विजय कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पलकधारी, आजाद समाज पार्टी के सत्य प्रकाश ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। मडि़याहूं से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मीरा ने दो सेट में अपना नामांकन किया। इसके अलावा लोग पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार, विकासशील इन्सान पार्टी के अशोक कुमार ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया।

जफराबाद से कुल 04 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया, जिसमे निर्दल प्रत्याशी रिजवान अहमद, कांग्रेस के लक्ष्मी नागर, जन अधिकार पार्टी के ब्रजेश कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रत्याशी अखिलेश पाल ने एक-एक सेट पर नामांकन दाखिल किया गया। केराकत से कुल 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया है। भाजपा के प्रत्याशी दिनेश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेश गौतम, बसपा के लाल बहादुर सिद्धार्थ और प्रगतिशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी पप्पू भारती ने दो-दो सेट में नामांकन किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रवि प्रकाश सोनकर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी संजय प्रसाद ने एक-एक सेट में नामांक न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed