फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदस्तरीय बैठक सम्पन्न

माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदस्तरीय बैठक सम्पन्न

Mon, 29 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदस्तरीय बैठक सम्पन्न
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय व भुगतान बैंक से, चिकित्सकीय सुविधा आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) संघर्ष की राह पर है। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने रविवार को नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। इसके पहले उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया जिसके बाद नित्या व तनु ने मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभनाथ सिंह व संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर शिक्षकों ने अपनी समस्या बताया जिस पर जिला मंत्री अंजनी श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया। इस अवसर पर वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डा. जितेन्द्र सिंह, विनय वर्मा, मनोज यादव, देवेंद्र चौधरी, डा. बृजेश सिंह, विनय ओझा, प्रेमचंद, चंद्रभान गुप्ता, अजय गुप्ता, कपिलदेव सिंह, प्रदीप सिंह, उपेंद्र सिंह, सोम वर्मा, साहब लाल चौहान, मौलवी राम, सतीश वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, राम अकबाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed