फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुमारी पूजन में छिपी है नारी सशक्तीकरण की अवधारणा

कुमारी पूजन में छिपी है नारी सशक्तीकरण की अवधारणा

Sun, 14 Apr 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुमारी पूजन में छिपी है नारी सशक्तीकरण की अवधारणा

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के खानापट्टी स्थित अवधूत कुटी में शनिवार को नवरात्र की नवमी पर कुमारी पूजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वासंतिक नवरात्र महोत्सव का समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर व्र्रत का पारण किया।

कुटी के सेवक दीप राज ने बताया कि पिछले शनिवार को प्रतिपदा पर कलश स्थापना करके नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। अघोर पंथ में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करके पूजन करना और उनके विसर्जन को दोष पूर्ण माना जाता है। इसीलिए पारंपरिक रूप से इस वर्ष भी कुटी पर नवमी तिथि को नौ वर्ष तक की नौ कन्याओं को नव दुर्गा तथा इसी वय के एक बालक को भैरव रूप में पूजन किया गया। उन्हें व्यंजन खिलाने के बाद दक्षिणा देकर विदाई दी गई। इसके पहले भक्तों ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। शाम को भजन संध्या एवं भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर सत्यनाथ सिंह, दुष्यंत सिंह, डा. विजय प्रकाश बाबा, बिरजू सिंह, अवधेश कुमार, मालती सिंह, आनन्द कुमार, महेंद्र सिंह, जय प्रकाश, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed