फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को बूथों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को बूथों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश

Sun, 31 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को बूथों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश
बदलापुर। सहायक निर्वाचन अधिकारी बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने एक बैठक में सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को बूथों का भ्रमण करने और बूथों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथों पर शौचालय, बिजली, पंखा, रैंप, पहुंच मार्ग आदि का विवरण जुटाया जा रहा है। इसके लिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से विवरण मांगा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही समय रहते सारी व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। बैठक में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सूर्यभान सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी। सत्यापित करने का तरीका भी बताया। सहायक रिटर्निंग अफसर ने उपस्थित स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट, आय व्यय निरीक्षक, वीडियो सर्विलांस टीम को उनके दायित्व के बारे में बताया गया। विधानसभा क्षेत्र में 1900 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि बूथ पर उनको जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय , नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला , राजबहादुर यादव , सीपी सिंह , संजीव कुमार , डा.मनोज यादव व वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed