फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के सम्मेलन में बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

भाजपा के सम्मेलन में बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के सम्मेलन में बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के गंगा पैलेस में भाजपा के जिला सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों से बूथ पर प्रवास करके सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को कहा गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग लगभग दो घंटे तक मंथन किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बूथ से जुटे कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा उसका लाभ दिलाने को योजना बनायीं गयी। विभिन्न मोर्चा से जुटे पदाधिकारियों को बिभिन्न बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उन्हें बूथों पर रात्रि प्रवास करके लोगों से जुड़ने की हिदायत दी गई। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाए। इसके अलावा अजय कुमार सिंह, विधानसभा प्रमुख ब्रह्मदेव तिवारी, जिला महामंत्री सन्दीप तिवारी व रामविलास , सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेनका सिह, गीता जायसवाल, आशा मौर्य, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल ने विचार व्यक्त किए। उक्त के अलावा बदलापुर, शाहगंज, मछलीशहर, केराकत मल्हनी, मड़ियाहूं, जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed