फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50,000 rupees defrauded in the name of providing job, FIR lodged against seven people

Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी, सात के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 27 Dec 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees defrauded in the name of providing job, FIR lodged against seven people
धर्मापुर, जौनपुर। लाइन बाजार थाने में शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के मालिक समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि कंपनी के मालिक और सदस्यों ने मिर्जापुर के दो सगे भाइयों को दवा कंपनी में पैकिंग व लिस्ट बनाने का काम दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के चिल्ह थाना के अनुरुद्धपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि एमएस अर्थ एसोसिएट लाइन बाजार के मालिक व सदस्यों ने आरएचआई कंपनी में नौकरी देने का प्रलोभन दिया। कहा कि दवा पैकिंग व लिस्ट बनाने का कार्य करना है, जिसमें 18 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नौकरी का प्रलोभन देकर उसे और उनके भाई योगेश कुमार गौतम से 25-25 हजार रुपये लिए गए। फिर नेटवर्किंग का कार्य बताकर चार लोगों को जोड़ने पर 25 हजार रुपये व 10 लोगों को जोड़ने पर एक बाइक गिफ्ट देने का ऑफर दिया। पैसा वापस मांगने पर भगा दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फ्रेंचाइजी मालिक राहुल राजभर, टीम के पंकज, संतोष, सतनाम, संदीप, संदीप, अरविंद सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

------------
पूर्व में भी हो चुकी है प्राथमिकी दर्ज
सोमवार को गोरखपुर जिले के रितिक सोनकर व शबनम कुमारी व 26 नवंबर को मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर के कुल 18 पीड़ितों ने भी एमएस अर्थ एसोसिएट के मालिक व उसकी टीम के अन्य सदस्यों पर नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं। अब तक करीब 22 पीड़ितों के नाम सामने आ चुके हैं। एमएस अर्थ एसोसिएट पर इन सभी से कुल 14 लाख से अधिक का धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................................
वर्जन
एमएस अर्थ एसोसिएट का मामला संज्ञान में है। पीड़ितों की तहरीर पर लाइन बाजार थाना में तीन चार दिन के अंदर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरोह की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह सहित तीन स्पेशल टीम लगी हुई है। इनके सरगना की ओर से लाइन बाजार व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में ऐसे सेंटर चलाकर लोगों को धोखे में रखकर पैसे ऐंठे जाते हैं।
आयुष श्रीवास्तव,एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed