फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 buses set up for Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या के लिए लगाई गई 50 बसें

Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 buses set up for Mauni Amavasya
जौनपुर। प्रयागराज में मंगलवार को होने वाले मौनी अमावस्या के नहावन को लेकर जिले में विभिन्न प्वांइट से 50 बसों को लगाया गया है। इसके लिए, 20 बसों को डिपो से, 15 बसें बदलापुर से, सात बसें मछली शहर से इसके अलावा अलग-अलग प्वांइट पर भी बसें लगाई गई हैं। इन बसों की यात्रियों की भीड़ को देखे हुए चलाया जाएगा। इसमें से कुछ बसें गाजीपुर और वाराणसी कैंट से भी लगाई गई है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी की तैयारियों के क्रम में रोडवेज प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जौनपुर परिवहन निगम से प्रयागराज के लिए करीब 50 बसें चलाने की योजना तैयार की गई है। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न उठाना पड़े, इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र से बसों का संचालन शुरू हो गया है। परिवहन निगम ने जब तक यात्रियों को भीड़ रहेंगी, तब तक इन बसों को चलाने का निर्णय लिया है। जहां-जहां से बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। वहां पर रोडवेज ने अपने कर्मचारियों को भी लगा रखा है। वहां पर जरूरत होगी तो ही बसों को चलाया जाएगा अन्यथा बसों को नहीं चलाया जाएगा। मांग के अनुरूप संचालन होगा। इससे श्रद्धालुओं को राहत होगी। हालांकि और जगहों के लिए बसें कम होने पर अन्य यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने के लिए करीब 50 बसों को लगा दिया गया है। इसमें 20 जौनपुर रोडवेज से, जबकि 15 बसें बदलापुर से, सात बसें मछलीशहर से इसके अलावा अन्य प्वाइंट पर भी जरूरत के लिहाज से बसों को भेजा जाएगा। अगर जरूरत नहीं होगी तो बसों को नहीं भेजा जाएगा। यात्रियों को सुविधा के लिए कुछ बसें गाजीपुर और वाराणसी कैंट से भी लगाई गई हैं। - विजय श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed