फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5 women and 20 men have been taken into custody for questioning in the firing incident

Jaunpur News: गोलीकांड में 5 महिलाओं, 20 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
5 women and 20 men have been taken into custody for questioning in the firing incident
केराकत। बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को हुई फायरिंग के बाद पुलिस 5 महिला व 20 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नगर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं गए।केराकत के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक ऑटो चालक को दौड़ाकर गोली मार दी। यह वारदात कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर जंगली टेलर्स की दुकान के पास हुई। ऑटो चालक प्रदीप कुमार यादव निवासी चेवार का कुछ युवकों से नगर के अंग्रेजी शराब की दुकान के पास विवाद हो गया था। विवाद के बाद उन युवकों ने अपने और साथियों को बुला लिया। बड़ी संख्या में बदमाशों को आता देख प्रदीप ऑटो लेकर भागने लगा।बदमाशों ने पीछा करते हुए बाईपास रोड पर प्रदीप पर गोली चला दी। बाएँ कंधे, दाहिने हाथ व सीने को गोली छूते हुए गोली निकल गई।पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान स्थानीय स्तर पर की गई है और इनका संबंध शराब की दुकान के बाहर हुए विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। केराकत के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि गोलीकांड में 5 महिलाएं व 20 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन


ऑटो चालक की हालत बेहतर :-घटना में घायल ऑटो चालक प्रदीप यादव, निवासी चेवार थाना देवगांव आज़मगढ़, की हालत अब बेहतर बताई जा रही है । डॉक्टरों ने बताया कि कंधे और सीने में गोली छूकर निकली है, जिससे गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन जान को खतरा नहीं है। पीड़ित ने दी तहरीर पुलिस ने मुकेश सोनकर व तीन अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया
विज्ञापन


पुलिस कप्तान ने देर रात किया घटनास्थल का निरीक्षण-बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ कुमार ने खुद केराकत पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। टीमें गठित कर दी गईं हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed