फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   49 cattle recovered from two trucks, police took the truck into custody

Jaunpur News: दो ट्रकों से 49 गोवंश बरामद, ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में

Thu, 10 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
49 cattle recovered from two trucks, police took the truck into custody
कोतवाली पुलिस ने 49 गोवंश से लदे दो ट्रकों को वाहन चेकिंग के दौरान अपने कब्जे में लिया है, जबकि ट्रक चालक और खलासी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे हैं। पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल कर रही है। बरामद गोवंश में से दो की मौत हो गई है। बाकी को सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह व उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, उप निरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिजवी अपने हमराहियाें के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बरईपार चौराहा रात में बुधवार की भोर में क्रमशः दो ट्रकों को रुकवाने का प्रयास किया गया तो उनके चालक व खलासी सड़क पर खड़े पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से उनकी ओर तेज गति से ट्रकों को आगे भगाए। पुलिस बल ने किसी तरह से जान बचाई और थोड़ी दूर आगे ट्रकों रोकने में सफल रहे। अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त दोनों ट्रकों के चालक व खलासी भाग गए। ट्रकों की चेकिंग की गई तो उसमें क्रूरतापूर्वक गोवंश भरे हुए थे। क्रूरतापूर्वक बंधे होने के कारण दो गोवंश मौके पर मृत पाए गए। बरामद गोवंश व ट्रकों को थाना परिसर में लाया गया। बरामदगी के आधार पर विभिन्न धाराओं में व पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया। बरामद गो वंशों का पशु चिकित्साधिकारी से चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई है तथा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed