फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   47 percent votes cast on two vacant Panchayat seats

Jaunpur News: पंचायत के रिक्त दो सीटों पर पड़े 47 फीसदी वोट

Thu, 20 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
47 percent votes cast on two vacant Panchayat seats
जिले में ग्राम पंचायत प्रधान पद के दो रिक्त सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ। इन दोनों सीटों पर करीब 47 फीसदी वोट पड़े, यह पिछली बार हुए उपचुनाव पर पड़े 55 फीसदी वोट से कम है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई गई। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों ने ब्लॉक पर पहुंचकर मत पेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा किया। अब मतगणना 21 जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन

सिकरारा ब्लॉक के खानापट्टी में सितंबर 2024 में निधन हो जाने से यहां उप चुनाव हो रहा है, जिसमें एक राजपूत व एक यादव बिरादरी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। प्रत्याशी के तौर पर अंजना सिंह व ज्योति यादव मैदान में हैं। यहां पर 46.16 फीसदी वोट पड़े, इसमें कुल 2561 मतदाताओं में से 1182 मत पड़े। इसमें 577 पुरुष मत व 605 महिला मत पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा खुटहन ब्लॉक के गभिरन ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 47.35 फीसदी वोट पड़े। यहां पर 1964 मतों में से 930 वोट पड़े। इसमें 436 पुरुष मतदाता व 494 महिला मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, मनोरमा, संगीता व सीमा भारती हैं। इसके अलावा सदस्य ग्राम पंचायत के 90 रिक्त पदों के सापेक्ष 83 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सपंन्न हो गया है। छह पदों पर कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। एक पद पर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बक्शा ब्लॉक के उदरूखुर्द गांव में प्रधान पद के लिए एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसी तरह तीन बीडीसी में केराकत के बरामनपुर में वार्ड 75, जलालपुर ब्लाक के रामपुरसोइरी गांव के वार्ड संख्या 45, मछलीशहर के गोधना गांव में वार्ड संख्या 94 में एक-एक नामांकन होने पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। कुल करीब 47 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed