जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष, मंत्री सहित 15 पदों के लिए 45 सदस्यों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे भरे गए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। मतदान नौ सितंबर को कराया जाएगा। नामांकन को लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी रही।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र नाथ उपाध्याय, अवधेश सिंह, गुलाब सिंह चौहान, सुभाष चंद्र यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के दो पद पर पांच प्रत्याशी प्रेम प्रकाश, राजनाथ चौहान, अरुण कुमार सिन्हा, अजीमुल्ला, नरेंद्र बहादुर सिंह ने नामांकन किया। मंत्री पद पर दस उम्मीदवार रण बहादुर यादव, कमला शंकर यादव, अजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, कृष्णकांत तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, विद्यार्थी सिंह, खालिद खान, दर्शन गौतम ने नामांकन किया। सह मंत्री पद पर पांच उम्मीदवार राजकुमार यादव, उस्मान अली, राजीव कुमार सिंह, सैय्यद रजा मेहंदी, विनोद कुमार ने नामांकन किया। उप मंत्री के दो पद पर छह उम्मीदवार विनय कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार शुक्ल, श्री प्रकाश यादव, शिव भवन सिंह, विनय कुमार सिंह, रीता सरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। लेखा निरीक्षक के एक पद पर अतुल कुमार श्रीवास्तव, हंसराज चौधरी, विकास पटेल ने उम्मीदवारी पेश की है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए सुजीत कुमार निषाद, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार आर्य, निर्भय सिंह गौतम, समीर कुमार यादव, राहुल द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव, अरशी, राजनाथ धर्मेंद्र व अरविंद कुमार सिंह, उम्मीदवार हैं।