फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   44674 copies were evaluated on the second day

दूसरे दिन 44674 कापियों का हुआ मूल्यांकन

Wed, 13 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
44674 copies were evaluated on the second day
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन बुधवार को 44674 कापियों का मूल्यांकन हुआ। शासन के निर्देश पर मूल्यांकन भले ही शुरू करा दिया गया हो, लेकिन कापियां जांचने के लिए पचास प्रतिशत शिक्षक ही आ रहे है। सभी केंद्रों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कापियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। सभी पांच केंद्रों पर 1770 परीक्षकों को बुलाया गया था लेकिन महज 925 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 250 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए बुलाया गया था लेकिन 211 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे। इस केंद्र पर 14751 कापियों का मूल्यांकन किया गया। ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर केंद्र पर 282 परीक्षकों को बुलाया गया था लेकिन 154 परीक्षक ही मूल्यांकन में शामिल हुए। कुल 5568 कापियों का मूल्यांकन किया गया। जीजीआईसी केंद्र पर 278 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए बुलाया गया था लेकिन 139 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। इस केंद्र पर 9480 कापियों का मूल्यांकन हुआ। शिया इंटर कालेज केंद्र पर 700 परीक्षकों को पत्र जारी किया गया था जिसमें से 250 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर कुल 260 परीक्षकों को बुलाया गया था लेकिन 171 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। सभी केंद्रों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मूल्यांकन कराया जा रहा है। भीड़ ने हो इसके लिए विषयवार मूल्यांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed