फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   429 complainants returned disappointed, did not get justice

Jaunpur News: निराश लौटे 429 फरियादी, नहीं मिला न्याय

Sun, 03 Mar 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
429 complainants returned disappointed, did not get justice
जौनपुर। समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से कुल 491 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 62 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज: डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होना था। ढाई घंटे इंतजार के बाद भी डीएम के कार्यक्रम में शामिल नही होने से फरियादी मायूस होकर लौट गए। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर चले गए। कार्यक्रम में प्रार्थना पत्र 107 आए, इसमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय, एसडीओ रोशन जमीर, चिकित्साधीक्षक डाॅ. रफीक फारुकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर: एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 111 शिकायतें आईं। 9 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में 34 शिकायतें आईं। 6 का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस में अनुपस्थित गन्ना निरीक्षक, बीडीओ बक्शा, एसएचओ बक्शा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी बदलापुर व महराजगंज से तहसील दिवस प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। इस मौके पर राकेश कुमार, नायब तहसीलदार वृजेन्द्र सिंह , बीडीओ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ अरबिंद कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
मडियाहूं : तहसील सभागार में एसडीएम गौरव की अध्यक्षता में 74 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। 10 का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।

केराकत: तहसील सभागार में एसडीएम सुनील कुमार भारती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 165 आवेदन आए। 7 निस्तारण हो पाया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार मुसा राम, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अमित सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed