फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   420 teams engaged to find TB patients

टीबी के मरीजों को खोजने के लिए लगी 420 टीमें

Sat, 02 Jan 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
420 teams engaged to find TB patients
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत दो से 12 जनवरी तक अभियान चलेगा। इसमें आशा, एएनएम और आंगनबाडी टीबी के प्रति संवेदनशील इलाकों में घूम कर मरीजों का पता लगाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार और रात में पसीना, वजन कम होना, भूख न लगना, बलगम में खून आने की शिकायत वाले मरीजों को टीम चिह्नित करेगी। बलगम की जांच काने के बाद उनका उपचार किया जाएगा। मरीजों को खोजने के लिए कुल 420 टीमें लगाई गई हैं। 84 पर्यवेक्षक इनकी निगरानी करेंगे। एनटीईपी के सुपरवाइजर इनकी गहन मानीटरिंग करेंगे। जिले के चार केंद्रों मड़ियाहूं, बदलापुर, सुजानगंज और मुंगराबादशाहपुर में ट्रूनट मशीन से इनकी जांच की जाएगी। 2020 में अब तब 6039 टीबी के मरीज मिले हैं। इनका इलाज करने के साथ ही पोषण के लिए प्रतिमाह इन्हें 500 रुपये दिया जा रहा है। पहला चरण 26 दिसंबर से एक जनवरी तक, तीसरा चरण 13 से 25 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से अपील किया कि इस तरह के लक्षण वाले मरीज मिलने पर उन्हें इलाज के लिए टीबी अस्पताल में भेजें ताकि उनकी जांच कराने के बाद बेहतर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed