फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कर्मचारी, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

कर्मचारी, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी, शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पेंशन के लिए प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवं मंच के संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकालकर एवं छह फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सारे विकास कार्य एवं शिक्षण कार्य अवरुद्ध कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने कर्मचारियों को संगठित होकर एक सूत्रीय पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रेरित किया। जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष इं अशोक कुमार, इं केडी यादव, महेंद्र फरीदवार एवं प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री रविचंद्र यादव, उपाध्यक्ष लाल साहब, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू, इं. बेचन मिश्रा, भरत सिंह, सभाजीत यादव, संजय चौधरी, अमरदेव यादव, डा. प्रदीप सिंह, फूलचंद्र कन्नौजिया एवं शिक्षक संघ के संजू चौधरी, अपर्णा वर्मा, कमलेश कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रभाकर राय, संतोष कुमार, विजयलक्ष्मी, दीपमाला, सुभाष यादव, हेमंत पटेल, कोषागार संघ के अध्यक्ष दयाराम गुप्ता, सरिता सिंह, कमलेश कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता आदि ने पुरानी पेंशन बहाल हेतु सरकार से अपने मांगों के समर्थन में आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से आग्रह किया कि समय रहते पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सभा में पारसनाथ यादव, चंद्रमणि, राजेंद्र सिंह, अमरचंद्र, अशोक सिंह, इं विजय कुमार, सुभाष यादव, प्रह्लाद, चंद्रेश, पुष्पेंद्र कुमार, सभाजीत यादव, शरद पटेल, संजय कुमार श्रीवास्तव, इं ओम प्रकाश, संदीप श्रीवास्तव, उदय नरायन, शिव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने किया और संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के रामदुलार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed