फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   41 new patients found, 65 discharged from hospital

41 नए मरीज मिले, 65 को अस्पताल से छुट्टी

Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
41 new patients found, 65 discharged from hospital
जौनपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 41 नए पॉजिटिव केस आए। वहीं पहले से भर्ती 65 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। नए मरीजों के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस 4651 हो गए हैं। इसमें एक्टिव केस 726 हैं। अब तक 59 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों से ग्रसित लोगों की जिले में अभियान चलाकर जांच की गई। सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी, जिला अस्पताल व रोडवेज डिपो, कोतवाली चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। धनियांमऊ बाजार में नौपेड़वा सीएचसी की टीम ने शिविर लगाकर जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल ने बताया कि डॉ. जनार्दन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने कुल 49 लोगों का सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन किट से जांच की। इसमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। अन्य 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। बबुरा गांव में 27 लोगो की कोरोना जांच में सभी निगेटिव पाए गए। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 1864 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 41 पॉजिटिव हैं। विभिन्न क्षेत्रों से 1884 सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 135401 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 133497 का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed