फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 thousand cash and mobile phones looted at gunpoint

Jaunpur News: असलहा दिखाकर 40 हजार नकदी व मोबाइल की लूट

Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
40 thousand cash and mobile phones looted at gunpoint
शाहगंज। क्षेत्र के उसरहटा गांव के समीप नहर की पुलिया के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश असलहा दिखाकर 40 हजार नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी आदिल बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी काम से जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि ईदगाह के समीप ओवरटेक कर बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर भयभीत कर 40 हजार नकद व पास में रखा मोबाइल लूटकर रफीपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed