{"_id":"618c11ce46fb29773b58df6d","slug":"40-lakh-will-be-spent-on-interlocking-of-eight-routes-jaunpur-news-vns6218988179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्गों के इंटरलाकिंग पर खर्च होंगे 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्गों के इंटरलाकिंग पर खर्च होंगे 40 लाख
विज्ञापन
बदलापुर नगर पंचायत क्षेत्र के 8 वार्डों में बने चक मार्गों पर इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य पर 40.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चेयरमैन अमर देयी के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपनी मुहर लगा दी है।
अधिशासी अधिकारी ब्रज किशोर सिंह गौर ने बताया कि आठ सड़कों पर इंटरलाकिंग कार्य पर 40 लाख 15 हजार 31 रुपये होने का अनुमान है। यह निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसमें से 3 लाख 37 हजार 356 रुपये से वार्ड नंबर 9 सरोखनपुर में मग्घू सरोज के घर से नन्हे सरोज के घर तक, 9 लाख 92 हजार 988 रुपये से शाहगंज के मुख्य मार्ग से कार्यालय नगर पंचायत तक तथा 8 लाख 73 हजार 175 रुपये से वार्ड नंबर 4 सरोखनपुर में हाईवे से लाल बहादुर यादव के मकान से होते हुए झूरी यादव के दरवाजे तक इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा 2 लाख 62 हजार 68 रुपये से सुल्तानपुर रोड से रामपाल के घर तक, 3 लाख 83 हजार 771 रुपये वार्ड नंबर 6 में राज बहादुर यादव के मकान के पास से जयश्री यादव के मकान के पास तथा 5 लाख 7 हजार 304 रुपये से वार्ड नंबर 10 भलुआही में प्रयागराज रोड पर पीएन सिंह के मकान से राजेंद्र यादव के मकान तक इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगेै। इसी तरह 3 लाख 54 हजार 752 रुपये से वार्ड नंबर 8 भलुआही में महेंद्र सिंह के जमीन से नरेंद्र सिंह के मकान तथा 3 लाख 3 हजार 617 रुपये से वार्ड नंबर 6 सुल्तानपुर में गोपीनाथ यादव के मकान से अरविंद यादव के मकान तक इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगे।