फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 died due to natural disaster in seven months, payment of Rs 1.60 crore

Jaunpur News: सात माह में दैवीय आपदा से मरे 40, भुगतान 1.60 करोड़ का

Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
40 died due to natural disaster in seven months, payment of Rs 1.60 crore
जौनपुर। जिले में दैवीय आपदा के तहत पिछले सात माह में मरने वालों की संख्या 40 हो चुकी है। इसके तहत प्रशासन की तरफ से 1.60 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। इसमें आकाशीय बिजली, सर्पदंश, डूबने से लोगाें की मृत्यु हुई हैं। राजस्व विभाग से जांच के बाद संबंधित तहसील से भुगतान कराया जाता है।
विज्ञापन

दैवीय आपदा से मरने के बाद उनके आश्रितों की तरफ से प्रथम सूचना लेखपाल व संबंधित राजस्व के कर्मचारियों को दी जाती है। इसके बाद लेखपाल उसकी रिपोर्ट लगाकर एसडीएम स्तर से हस्ताक्षर कराते हुए जिला मुख्यालय पर दैवीय आपदा विभाग में पहुंचाया जाता है। यहां पर अभिलेख तैयार होने के बाद आहरण वितरण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट का हस्ताक्षर होने के बाद तहसील में फाइल भेज दी जाती है। जहां पर एसडीएम स्तर से चेक बनकर उनके आश्रितों के खाते में चार लाख रुपये दिया जाता हैं। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकतम एक माह का समय लगता है।
विज्ञापन

दैवीय आपदा में हुए हादसों में तहसीलों से आने वाली रिपोर्ट को फौरन फाइल तैयार कराकर उनके आश्रितों को चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी तक अप्रैल से अब तक करीब 40 आश्रितों को दैवीय आपदा की सहायता दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article