फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 colleges did not give marks of practical exam, list of toppers stuck

Jaunpur News: 40 कॉलेजों ने नहीं दिए प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक, फंसी टॉपरों की सूची

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
40 colleges did not give marks of practical exam, list of toppers stuck
करंजाकला(जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 से ज्यादा महाविद्यालयों के अंतिम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इससे अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम नहीं जारी हो सका। इसी वजह से दीक्षांत समारोह के मेधावियों की सूची भी फंसी है। दीक्षांत समारोह की तैयारियां प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ नवंबर को होना है, फिर भी कॉलेज संचालक मनमानी कर रहे हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से गाजीपुर व जौनपुर के करीब 552 महाविद्यालय संबद्ध हैं। 40 से ज्यादा ऐसे महाविद्यालय हैं, जिन्होंने अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर के कई पाठ्यक्रमों के प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा के अंक नहीं उपलब्ध कराए हैं। इस वजह से परीक्षा विभाग स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक की सूची नहीं बना पा रहा है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इससे पहले मुख्य अतिथि का नाम तय करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


नियम यह है कि विश्वविद्यालय पहले टॉपरों की सूची जारी करें। छात्रों से आपत्ति मांगी जाती है ताकि किसी तरह का विवाद न खड़ा हो सके। यह प्रक्रिया पूरी करने में भी समय लगता है। कोई छात्र आपत्ति करता है तो परीक्षा विभाग उसकी जांच कराकर छात्र को संतुष्ट करता है। इसके बाद ही जो सूची जारी होती है, उसे अंतिम सूची मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:-

दस हजार छात्रों का फंसा है रिजल्ट
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 40 महाविद्यालयों में करीब 10 हजार ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। मूल्यांकन के बाद विषयवार नंबर तो चढ़ गया, लेकिन प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा का नंबर नहीं मिलने से रिजल्ट घोषित नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते टाॅपरों की सूची प्रभावित हो रही है। संवाद



वर्जन ...

जिन महाविद्यालयों ने प्रायोगिक, मौखिक व आंतरिक परीक्षा का नंबर अभी तक नहीं भेजा है, उन्हें निर्देश दिया गया कि हर हाल में 16 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय को नंबर उपलब्ध करा दें। यदि अंक अपलोड नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय टॉपर्स की सूची जारी कर देगा। जो छात्र छूटेंगे, उसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पूर्वांचल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed