फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   4 injured in a dispute over car overtaking

कार ओवरटेक करने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 4 घायल

Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
4 injured in a dispute over car overtaking
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के हैदरेपुर गांव में शनिवार को देर शाम कार ओवरटेक के चक्कर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मारपीट में लग्जरी कार समेत 5 बाइक में तोड़फोड़ की गई। पुलिस दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौके से आधा दर्जन बाइक और कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सदानंद राय के मुताबिक, हैदरेपुर (बुढंसापुर) गांव के पास शिवम तिवारी निवासी हैदरेपुर कार एवं बलराम यादव निवासी सराय रैचंदा कार से कहीं जा रहे थे। ओवरटेक करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बलराम यादव, आलोक कुमार ने शिवम तिवारी (32) को मारकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद शिवम तिवारी ने फोनकर अपने परिजनों को बुला लिया। मौके पर आकर बलराम यादव (30) और आलोक कुमार (35) आदि को मारपीटकर घायल कर दिया। बलराम यादव ने भी साथियों को बुला लिया। कार कई बाइक को लाठी-डंडों से लैस होकर विंधेश्वरी तिवारी (50) को मारापीटा। बाहरी लोगों द्वारा हमला करने और पीडि़त की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फॉर्च्यूनर एवं बाइक और अल्टो कार को छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed