फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   39.12 crore will be spent on development works before the Panchayat elections.

Jaunpur News: पंचायत चुनाव से पहले विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे 39.12 करोड़

Sun, 12 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
39.12 crore will be spent on development works before the Panchayat elections.
जौनपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जिले के 1734 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय बाद 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 39.12 करोड़ की धनराशि जिले में पहुंची है। इससे गांवों में नाली, खड़ंजा, प्रकाश, मरम्मत कार्य व ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में करीब छह महीने बीतने के बाद शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 39.12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। लंबे समय से बजट के अभाव में ग्राम पंचायतों में कई कार्य रुके हुए थे। धनराशि प्राप्त होने के बाद अधूरे व नए कार्यों में तेजी आएगी। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत पहली किस्त जारी की गई है। इस धनराशि में से जिला पंचायत को 6.04 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 5.47 करोड़ और ग्राम पंचायतों को 27.61 करोड़ से ज्यादा धनराशि दी गई है। कुल मिलाकर जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायतों के लिए कुल 39.12 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि मिली है। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में सड़क, खड़ंजा, नाली आदि के निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। गांवों में विकास के कार्य शुरू कराने के लिए पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed