फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   390 patients came for treatment of dental problems in 21 days

Jaunpur News: 21 दिनों में दांत की बीमारी का इलाज कराने आए 390 मरीज

Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
390 patients came for treatment of dental problems in 21 days
मल्हनी। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) सिद्दीकपुर में दंत रोग के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल की रिपोर्ट को माने तो पिछले 21 दिनों में 390 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बाहर का खाने-पीने और तंबाकू खाने वालों की संख्या इनमें अधिक है।
विज्ञापन

डेंटिस्ट डाॅ. नितिन ने जब लोग लगातार कार्बोनेटेड प्रोडक्ट का सेवन करते हैं, तो दांतों में सड़न की संभावना बढ़ जाती है। कई बार दांतों की नियमित सफाई न करने पर छोटी-मोटी दांतों से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है। लोग सामान्य इलाज करा कर उसे गंभीरता से नहीं लेते और फिर जब अचानक दांतों में अत्यधिक पीड़ा होने लगती है तब मरीज चिकित्सक के पास पहुंचता हैं। जबकि एक सामान्य डेंटल चेकअप हर 6 माह पर कराते रहे तो दांतों की समस्या से दूर हो सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज ज्यादातर तंबाकू सेवन करने वाले हैं। इन्हें पहले समझ नहीं आता लेकिन जब दांत खराब हो जाते हैं तो ये डाॅक्टर के पास आते हैं।इन बातों का रखे ध्यान: मसूडों से खून निकलना, मुंह से बदबू आना, दांतों में सड़न होना, दांतों में झनझनाहट होना, दांतों का हिलना जैसी समस्या 20 साल से अधिक उम्र वाले लोगों में देखने को मिल रहा है। भोजन करने के बाद मुंह को सामान्य पानी से जरूर धोएं, 24 घंटे में दो बार ब्रश जरूर करें व रात में सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है, दांतों में भोजन के कण फंसे होने हैं, दिक्कत होती है, हर 6 माह पर डाक्टर से रुटीन चेकअप कराना चाहिए, लुभाने और भ्रामक टूथपेस्ट के प्रचार प्रसार से टूथपेस्ट का चुनाव करने से बचे, बाजारों में मिलने वाले चॉकलेट और अलग-अलग फ्लेवर की मिलने वाले प्रोडक्ट का सेवन कम से कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed