फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   39 new colleges get temporary affiliation

39 नए कालेजों को मिली अस्थाई संबद्धता

Sun, 02 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
39 new colleges get temporary affiliation
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजाराम यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कार्य परिषद की हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सत्र 2019-20 के लिए 39 नए कॉलेजों को अस्थाई संबद्धता प्रदान की गई। इसके अलावा पहले से संचालित 123 कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में नए विषयों की पढ़ाई को भी मंजूरी दी गई। तीन कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई को भी कार्यपरिषद ने मंजूर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक में सबसे पहले 39 नए कॉलेजों को संबद्धता देने का मुद्दा रखा गया। परिषद ने आम सहमति से इसे मंजूरी दी। दूसरे एजेंडा बिंदु पर पूर्व में संचालित 123 कॉलेजों में यूजी-पीजी स्तर पर नए विषयों की पढ़ाई कराने का प्रकरण रखा गया। परिषद ने इसे भी मंजूर कर दिया। बता दें कि संबद्धता नहीं होने के कारण 95 कॉलेजों का परीक्षा फार्म जमा नहीं हो पाया था। परिषद के फैसले के बाद इन कॉलेजों के परीक्षा फार्म जमा करने का रास्ता भी साफ हो गया है। परिषद ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए वित्त समिति को निर्देशित किया। विश्वविद्यालय टेक्निशियन के छह पद सृजित करने पर भी सहमति बनी। नैनो साइंस और केमेस्ट्री विषय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लिफाफा खोला गया। बैठक में प्रो एके श्रीवास्तव, डॉ वशिष्ठ यति, डॉ विलास ए तभाने, प्रो राम नारायण, प्रो राणा कृष्णपाल सिंह, प्रो शैलेंद्र गुप्त, प्रो मानस पांडेय, डॉ सौरभ पाल, डॉ संदीप सिंह, डॉ सतीश चंद्र, डॉ आरआर यादव, डॉ सविता भारद्वाज, डॉ रणविजय सिंह, डॉ हरिहर प्रसाद सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीए सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed