फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3622 people get vaccinated at 22 centers

22 केंद्रों पर 3622 लोगों ने लगवाया टीका

Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
3622 people get vaccinated at 22 centers
सतहरिया सीएचसी पर वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पहले चरण में टीकाकरण के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 3622 लोगों ने टीका लगवाया। कुल 22 केंद्रों पर 4746 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 76.22 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हुआ। विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे 1144 लोगों को फिर मौका मिलेगा। शुक्रवार को भी इन्हीं केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। अब तक कुल 5586 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। पहले दिन चार केंद्रों पर 309 लोगों को टीका लगा था। 22 जनवरी को 13 केंद्रों पर 1655 लोगों ने टीका लगावाया। बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, लीलावती चिकित्सालय, सीएचसी रेहटी जलालपुर, सिरकोनी, डोभी, केराकत, धर्मापुर, करंजाकला, सोंधी-मेहरांवा, शाहगंज, खुटहन, सुइथाकला, बख्शा, बदलापुर, सिकरारा, सुजानगंज, महराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, रामनगर सहित कुल 22 केंद्रों पर टीका लगाया गया। यहां 4746 लोगों को सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें 3622 टीका लगवाने पहुंचे। सतहरिया: औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित सीएचसी पर कोविड से बचाव के लिए 250 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। पीएचसी मुंगराबादशाहपुर प्रभारी डॉ. आरपी सिंह की निगरानी में टीकाकरण हुआ। शाहगंज: सोंधी सीएचसी केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मो. रफीक की निगरानी में 108 लोगों का टीकाकरण हुआ। सुईथाकला: सीएसची केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डा. सूर्यपाल यादव की निगरानी में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।मछलीशहर: सीएचसी केंद्र पर अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा समेत 220 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इन्हें लगाया गया टीका
जौनपुर। बृहस्पतिवार को पूर्व चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (सीएमएस) डॉ. कुमुद शर्मा ने 11.30 बजे लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगवाया। आधे घंटे आब्जर्वेशन रूम में रखा गया। एसीएमओ डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र, सर्विलांस मेडिकल आफिसर, डॉ. अभिजीत जोशे, जनपद वैक्सीन मैनेजर और कोविन पोर्टल टेक्निकल एडवाइजर शेख अफजाद, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. शिखा शुक्ला, सीएमओ ऑफिस में स्टेनों सत्येंद्र शर्मा समेत अन्य लोगों ने लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 3005 लोगों को लगेगा टीका
जौनपुर। जिले के 22 केंद्रों पर शुक्रवार को भी टीका लगाया जाएगा। इसमें जनपद के 3005 लोग प्रतिरक्षित किया जाएगा। लीलावती चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार टीकाकरण सत्र का शुभारंभ करेंगे। चार फरवरी को 14 केंद्रों पर 23 टीकाकरण सत्रों पर 2501 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी को 8 केंद्रों पर कुल 9 सत्र में 732 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगया जाएगा।

डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
जलालपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीएचसी रेहटी टीका केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पर 170 को टीका लगाया गया। 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। डीएम ने कहा टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डीपीओ राकेश मिश्र, नोडल डॉ. नरेंद्र सिंह, ब्लाक के नोडल क्षितिज पाठक, अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह, डब्लूएचओ के मॉनीटर विनय कुमार वर्मा, डा. प्रवीण कुमार, डॉ. गौरव आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती निजी महिला चिकित्सत।

जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती निजी महिला चिकित्सत।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed