फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3606 Waqf properties in the district, maintenance is the responsibility of Mutawalli.

Jaunpur News: जिले में 3606 वक्फ संपत्तियां, मुतवल्ली के जिम्मे रख-रखाव

Fri, 09 Aug 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
3606 Waqf properties in the district, maintenance is the responsibility of Mutawalli.
जौनपुर। जिले में कुल 3606 वक्फ संपत्तियां हैं। इनका रख-रखाव वक्फ कमेटियों के मुतवल्ली करते हैं। वहीं जिलाधिकारी ही वक्फ संपत्तियों के अपर सर्वे आयुक्त वक्फ होते हैं। अतिक्रमण की शिकायत पर वह एसडीएम से जांच कराकर मौके पर अतिक्रमण व कब्जा हटवाते हैं, साथ ही जुर्माना भी वसूला जाता है। इसके लिए पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जांच भी करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 वर्ष पहले हुए सर्वे के अनुसार सुन्नी वक्फ बोर्ड की तीन हजार 86 संपत्तियां, शिया वक्फ बोर्ड की 520 संपत्तियां हैं। इसकी देखरेख के लिए शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से मुतवल्ली नियुक्त किए जाते हैं। वक्फ संपत्ति की वसीयत के अनुसार ही उसमें खानदान का या फिर बाहर के लोग मुतवल्ली बनते हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बीते 22 जनवरी 2021 को सभी वक्फ संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया था। अतिक्रमण की शिकायत पर इन्होंने सभी एसडीएम को जांच का आदेश दिया था। इसके तहत जिले के सदर तहसील में 1236, मड़ियाहू में 146, केराकत में 366, शाहगंज 1271, मछलीशहर में 595 वक्फ संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी ने बताया कि जिले में वक्फ संपत्तियाें का रख-रखाव वहां तैनात मुतवल्ली करते हैं। सुन्नी वक्फ संपत्तिताें की संख्या 3086 व शिया वक्फ संपत्तियों की संख्या 520 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed