{"_id":"593856804f1c1b78099c7743","slug":"35-5000-jila-panchaayat-mein-87-karod-ka-bajat-paas-budget-of-87-crores-in-district-panchayat-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में 87 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में 87 करोड़ का बजट पास
jaunpur
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयाजित बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य।
- फोटो : amarujala
शोर शराबे के बीच जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2017-18 में कराए जाने वाले विकास सहित अन्य कार्यो के लिए बुधवार को 87 करोड़ का बजट पास कर दिया गया है। जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्यों व जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पास किया गया।
अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि लाइसेंस, नौकाघाट, सरकार से मिली बजट आदि से कुल एक अरब 10 करोड़ की आय जिला पंचायत को हुई थी। जिसमें से वित्तीय वर्ष 2017-18 में 87 करोड़ रुपया खर्च करने का बजट बनाया गया है। जिसमें विकास कार्य कराने से लेकर कर्मचारियों का वेतन, पेंशन, एरियर आदि कार्य कराने का कार्य किया जाएगा। हालांकि बैठक की शुरुआत से ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच कई मुद्दो को लेकर कहासुनी भी हुई।
इसी बीच डीसी मनरेगा के नहीं पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई। वे इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी से पूछे तो उन्होंने बैठक की जानकारी डीसी मनरेगा को देने की बात कही। इसके बाद डीसी मनरेगा पहुंचे और देर से आने का स्पष्टीकरण सदन को दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती देवी, विधायक रमेशचंद्र मिश्र, सुषमा पटेल, दिनेश चौधरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।