{"_id":"6a51424831ea26910408f49a","slug":"338-school-vehicles-operating-without-permits-and-fitness-certificates-across-27-police-station-areas-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158727-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे 27 थाना क्षेत्रों में 338 स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे 27 थाना क्षेत्रों में 338 स्कूली वाहन
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की जांच करते अधिकारी। एआरटीओ
जौनपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग की जांच में 27 थाना क्षेत्रों में 338 स्कूल वाहन नियमों के विपरीत संचालित होते पाए गए। इनमें 222 वाहन बिना परमिट और 116 वाहन फिटनेस फेल होने के बावजूद बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगे थे।
परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों की सूची तैयार करने के बाद कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एक जुलाई से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 168 स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 47 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 11 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया गया।
फिटनेस और परमिट में मिलीं गंभीर खामियां : अभियान के दौरान 24 स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त मिला या वे निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं, 23 वाहन बिना वैध परमिट के संचालित होते पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इन्हीं अनियमितताओं के आधार पर विभाग ने चालान और सीज की कार्रवाई की।