{"_id":"5cae2fe4bdec2213f755014a","slug":"31554919396-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों का कटेगा अब ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों का कटेगा अब ई-चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ई-चालान की व्यवस्था जौनपुर में भी लागू हो गई है। यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर लिया है। अब वाहनों का चालान ऑनलाइन होगा। एसपी आशीष तिवारी ने बुधवार को इसका शुभारंभ जेसीज चौराहा पर किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर चालान का प्रिंट निकालकर चालक को दे दिया जाएगा। मौके पर ही जुर्माना अदा करने की भी व्यवस्था होगी। जुर्माना अदा करने की रसीद भी तत्काल चालक को दे दी जाएगी। वाहन चालकों को इसका फायदा यह होगा कि उनको जुर्माना भरने और वाहन रिलीज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसका फायदा यह होगा कि यातायात पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। साथ ही चालान काटते ही संबंधित वाहन से संबंधी पूरी जानकारी विभाग के सेंट्रल सर्वर में चली जाएगी। विभाग के अधिकारियों को यह पता चल जाएगा कि वाहन का कब-कब और कहां चालान कटा है और उसने चालान जमा कराया है या नहीं। इस एप को इंटरनेट के जरिए हैंड हेल्ड डिवाइस से जोड़कर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों से ऑन द स्पॉट ई-चालान काटा जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नृपेंद्र, प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार संजीव मिश्र, कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश गुप्ता यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।