फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूल बनें शिक्षा बाजार का माल : रमेश यादव

स्कूल बनें शिक्षा बाजार का माल : रमेश यादव

Mon, 01 Apr 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बनें शिक्षा बाजार का माल : रमेश यादव
जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के पयागपुर में सबको शिक्षा, समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए अभियान के प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने कहा कि हमारे देश में जब तक एक तरह की शिक्षा प्रणाली लागू नहीं होगी तब तक शिक्षा में ऊंच-नीच भेदभाव खत्म नहीं होगा। हर बच्चे को समान स्कूल समान शिक्षा लेने का अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में कान्वेंट स्कूल, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, चलाए जा रहे है। जो शिक्षा बाजार का मॉल बन गए है। इन्हीं स्कूलों में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल तो सरकार ही चलाती है। समाज में इन स्कूलों की प्रतिष्ठा भी हैं सवाल यह है कि जब सरकार इतनी सफलतापूर्वक इन स्कूलों को चला सकती है तो सरकारी प्राइमरी, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों की हालत इतनी दयनीय क्यों है। इसके लिए हम लोगों को एकजुट होकर सबको शिक्षा समान शिक्षा की मांग करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि हम उसी प्रत्याशी को वोट करेंगे जो हमारे लिए शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए बेहतर काम करेगा।
विज्ञापन

संस्था ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान से जुड़ी हुई पूजा यादव ने कहा कि वोट देना सबका अधिकार है। वोट अवश्य दें, वोट के दिन सबसे पहले वोट दें एक-एक वोट से देश की दिशा और दशा बदलती है। यदि प्रत्याशी भय पैदा कर, लालच देकर वोट प्राप्त करना चाहता है तो इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed