फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विकास भवन के सामने फूंका ट्रंप का पुतला

विकास भवन के सामने फूंका ट्रंप का पुतला

Sat, 02 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के सामने फूंका ट्रंप का पुतला

विज्ञापन
जौनपुर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट पार्टी) ने अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। उन्होंने अमेरिका द्वारा बेनेजुएला में लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंककर अपनी कठपुतली शासन स्थापित करने पर विरोध जताया।

राज्य सचिव कामरेड पुष्पेंद्र ने कहा कि हम बेनेजुएला में मानवजाति के सबसे बड़े दुश्मन अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा किए गए तख्ता पलट का घोर विरोध और निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी देशों के शांतिप्रिय लोगों से आह्वान करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए और बेनेजुएला के लोगों के साथ उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता का इजहार करें। अन्य देशों में अमेरिकी कुचक्र का कड़ा विरोध हो रहा है। सभा को जगदीश चंद्र अस्थाना, रविशंकर मौर्य, हीरा लाल गुप्त, मिथिलेश मौर्य, दिलीप कुमार, महेंद्र मौर्य, प्रवीण शुक्ल, अशोक खरवार, विकास कुमार, दिनेश कुुमार, लालता प्रसाद, राम लाल, संतोष प्रजापति, श्रीपति सिंह, राजाराम, ओंकार नाथ शास्त्री, शिवभुवन सिंह, हीरा लाल गुप्त आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed