फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   304 people defeated Corona in Jaunpur, two death

304 ने कोरोना को दी मात, दो की मौत

Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
304 people defeated Corona in Jaunpur, two death
जौनपुर। कोरोना के रिकवरी दर में एक प्रतिशत का और इजाफा हुआ है। रविवार को 7399 सैंपल में से 140 ही पॉजिटिव मिले, जबकि 304 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। दो मरीजों की मौत भी हुई है। रिकवरी रेट 89.13 हो गया है। अब जिले में एक्टिव केस 2043 रह गए हैं। इसमें से 1822 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 20740 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें 210 की मौत हुई है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना से दम तोड़ने वालों में दोनों मरीज वृद्ध रहे। सिरकोनी निवासी मरीज की उम्र 75 तो मछलीशहर निवासी की उम्र 80 वर्ष थी। उन्हें जिले के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच की गई। एंटीजन किट से 6094 सैंपल की जांच में सिर्फ 25 ही पॉजिटिव पाए गए। वहीं आरटी-पीसीआर के 1305 सैंपल में से 92 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनट से 23 मरीज संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। अब पॉजिटिविटी रेट 3.63 प्रतिशत रह गया है, जबकि मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। निजी अस्पतालों में 109 और सरकारी कोविड अस्पतालों में 106 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed