फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3000 students interviewed on the first day

पहले दिन 3000 विद्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
3000 students interviewed on the first day
29- पूविवि में रोजगार मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते कुलपति डा राजाराम यादव। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूविवि में दो दिवसीय जॉब फेयर में पहले दिन तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों की 27 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित जॉब फेयर बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग संस्थान परिसर में जॉब फेयर का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के शासी निकाय के सदस्य शतरूद्र प्रताप, कुलपति प्रो.डॉ.राजाराम यादव, प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो.रंजना प्रकाश और शारदा पाठक ने संयुक्त रुप से किया। मुख्य अतिथि शतरुद्र प्रताप ने कहा कि विश्व में बहुत सी क्रांतियां हुई है लेकिन औद्योगिक क्रांति से दुनिया की तस्वीर बदली है। गांधीजी ने भी आजादी के समय भारतीयों में उद्यमिता का भाव जगाया था। विद्यार्थियों से उन्होंने सेवा में आने के बाद भी अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर काम करने की अपील की। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो.डॉ.राजाराम यादव ने कहा कि विवि लगातार तीसरे वर्ष जॉब फेयर का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थी अनुशासित, ईमानदार एवं मेहनती हैं। कंपनी के प्रगति में वहमहत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। जॉब फेयर में परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों समेत, पीजी कॉलेज बदलापुर, मालती महाविद्यालय, टीडी कॉलेज, मो.हसन पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्स लिया। इस मौके पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो.बीबी तिवारी, प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.वंदना राय, डॉ.मनोज मिश्र, प्रो.बीडी शर्मा, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.अजय प्रताप सिंह, डॉ.राजकुमार, डॉ.संतोष कुमार, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो.अजय द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed