फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 lakh blanket lying in 6 tehsils, needy shivering due to cold

6 तहसीलों में पड़ा 30 लाख का कंबल, ठंड से कांप रहे जरूरतमंद

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
30 lakh blanket lying in 6 tehsils, needy shivering due to cold
ठंड अब चरम की ओर है। इस सप्ताह जिले का पारा चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में गरीबों-गुरबों की हालत अधिक खराब है। सरकार ने गरीबों को कंबल बांटने के लिए धन पिछले माह ही उपलब्ध करवा दिया था किंतु लगभग एक माह का समय बीतने के बाद भी गरीबों को कंबल वितरण का कार्य अभी शुरू भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि तहसीलों में कंबल भेज दिए गए है जल्दी ही पात्रों को उनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
ठंड से बचाव के लिए शासन स्तर से जिले को 33 लाख रुपये का बजट दिया गया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में 30 लाख रुपये कंबल और तीन लाख रुपये अलाव पर खर्च करने को जारी हुए थे। धन मिलने के बाद प्रशासन के टेंडर कराने और कंबल क्रय कर तहसीलों को उपलब्ध कराने में ही लगभग एक माह का समय निकल गया। स्थिति यह है अभी तक जनपद की सभी 6 तहसीलों से एक भी कंबल का वितरण नहीं किया जा सका है। कमोवेश यही हालत अलाव जलाने की व्यवस्था को लेकर भी है। जिले की सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये के हिसाब से बजट उपलब्ध कराया गया है, लेकिन, अब तक इस कार्य में भी कोरमपूर्ति ही हो रही है। हालांकि नगर निकायों को अपने बजट से अलाव की व्यवस्था कराने को कहा गया है, जो कोरमपूर्ति ही कर रहे हैं। आंकड़े के मुताबिक शहर में 22 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसी तरह नगर पंचायत रामपुर में 6, नगर पंचायत मड़ियाहूं 12, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में 8, शाहगंज में 12, नगर पंचायत जफराबाद में 10, केराकत में 9, खेतासराय में 18, गौराबादशाहपुर में 12, मछलीशहर में 11, बदलापुर में 11 स्थानों पर अलाव जलाने की सूचना जिला मुख्यालय पर भेजी गई है। मगर, पड़ताल में इसके विपरीत ही स्थिति मिली। अधिकांश स्थानों पर लोगों ने आरोप लगाया कि नाममात्र की लकड़ी गिराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed