{"_id":"67e1a7a96ddf7c7d040e2d04","slug":"3-died-in-two-accidents-six-were-riding-on-two-bikes-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-131670-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो हादसों में 3 की मौत, दो बाइकों पर छह सवार थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो हादसों में 3 की मौत, दो बाइकों पर छह सवार थे
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर के सामने सोमवार की दोपहर में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी कल्लू सोनकर (20) अपने गांव के ही पतालु सोनकर (22) तथा शुभम निषाद (19) के साथ किसी कार्य से बेलांव की तरफ गया था। तीनों अपनी बाइक से बेलाव की तरफ से घर लौट रहे थे। नेहरूनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। तीनों युवक बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने कल्लू सोनकर को मृत घोषित कर दिया। शुभम को काफी गंभीर चोट बताई जा रही है। थाना प्रभारी जलालपुर विनीत राय मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा में रविवार की रात एक रेस्टोरेंट के समीप सड़क के किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार एक बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी एक युवक और दो किशोर एक ही बाइक पर किसी बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकले थे। रात साढ़े 10 बजे क्षेत्र के मनेछा बाजार में एक रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए तीनों को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने संतोष (28) निवासी नौली तथा उज्ज्वल (16) निवासी नौली को मृत घोषित कर दिया। अनुराग (14) हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक संतोष दो भाई, तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की पत्नी वंदना का रो-रो कर बुरा है। मृतक के दो वर्ष की पुत्री मायरा भी है। मृतक पेशे से पेंटर था। सोमवार को वह अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। वहीं मृतक उज्जवल सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इसी साल उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।