फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3 arrested for setting shop on fire and assault

Jaunpur News: दुकान में आग लगाने और मारपीट के आरोप में 3 गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for setting shop on fire and assault
मल्हनी। सरायख्वाजा पुलिस ने रविवार को मिठाई की दुकान में आग लगाने और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तरसावां गांव निवासी रामराज की घर से थोड़ी दूर मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकल ही रहे थे कि गांव के सचिन, प्रिंस, साहिल अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रामराज व उसके भाई और एक पुत्र को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। रामराज ने विरोध किया तो सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामराज और उसके भाई और पुत्र सत्यम को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से क्षुब्ध होकर जब तक लोग शोर गुल मचाते तब तक सचिन के एक साथी ने रामराज की दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान के अंदर सामान जलकर राख हो गया। मारपीट में सत्यम (24) व सुभाष (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए लोगों को देख सचिन साथियों के साथ भाग गया। जाते समय बाइक क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना तीन आरोपियों को लपरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन, प्रिंस, साहिल निवासी तरसावां थाना सरायख्वाजा हैं। एक अन्य की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed