फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.71 crore assets seized of fish businessman close to Mukhtar in Jaunpur

जौनपुर में मुख्तार के करीबी मछली कारोबारी की 3.71 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 09 Jul 2020 08:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
3.71 crore assets seized of fish businessman close to Mukhtar in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मुख्तार अंसारी के करीबी मछली कारोबारी रवींद्र निषाद की जौनपुर पुलिस ने गुरुवार को चल-अचल समेत 3.71 करोड़ कीमत की संपत्ति जब्त कर ली। गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जब्त की गई संपत्ति में 2.90 करोड़ की कीमत का निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल भी शामिल है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने तीन जुलाई की रात में छापेमारी कर जोगियापुर से एक ट्रक अवैध मछली के साथ रवींद्र निषाद और उसके साथी आंध्र प्रदेश निवासी वी नारायण को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि रवींद्र माफिया मुख्तार के साथ मिलकर अवैध रूप से मछली का कारोबार करता है। उसके कारोबार का न कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई लाइसेंस। सिर्फ मुख्तार की शह पर ही उसने अकूत संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी आय के स्रोत और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी थी। पता चला कि बैंक खाते के अलावा वाहन और मकान के रूप में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त हुई संपत्ति

जब्त की गई संपत्तियों में एक बुलेट बाइक कीमत एक लाख, पांच-पांच लाख कीमत के दो पिकअप, जोगियापुर मोहल्ले में स्थित 55 लाख कीमत का एक मकान, इसी मोहल्ले में रत्ति द फिशर के नाम से निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल (अनुमानित कीमत 2.90 करोड़) शामिल है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते में मौजूद 582082 रुपया, इसी बैंक के चालू खाते में मौजूद 962886 रुपया नकद भी जब्त किया गया है।


 

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मछली माफिया रवींद्र निषाद ने मुख्तार अंसारी के साथ मिलकर मछली के अवैध कारोबार से अर्जित की है। उसी संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने यह संपत्ति अपने भाई अरविंद कुमार निषाद, पत्नी गुंजा निषाद और खुद के नाम से अर्जित की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed