फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2900 trees decreased in plum gardening in Gaura village in 40 years

Jaunpur News: गौरा गांव में 40 साल में बेर की बागवानी में घटे 2900 पेड़

Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
2900 trees decreased in plum gardening in Gaura village in 40 years
जिले के गौरा गांव में बेर की बागवानी का रकबा दिन प्रतिदिन घट रहा है। लगभग 40 साल पहले बागवानी में तीन हजार पेड़ थे। अब 100 पेड़ ही हैं। गांव में कई परिवार बेर की बागवानी पर आश्रित है। बदलापुर मुख्यालय से करीब 14 किमी उत्तर दिशा में पवित्र गोमती नदी के तट पर स्थित गौरा, गजेंद्रपुर व भेलूपुर गांव करीब पचास वर्षों से अमरूद व बेर की बागवानी के लिए मशहूर है।
विज्ञापन

यहां तीन किमी दायरे में नदी के किनारे सैकड़ों एकड़ में इसकी बागवानी की जाती थी। इससे सैकड़ों परिवारों की रोजी चलती थी। लेकिन सरकार की ओर से मदद न मिलने पर अमरूद की बागवानी लगभग समाप्त हो गई है। वहीं बेर के भी पेड़ अब कम हो गए हैं।
विज्ञापन

घटा बेर का उत्पादन : 40 साल पहले 100 किसानों के पास करीब तीन हजार पेड़ थे। इससे करीब 12 हजार क्विंटल बेर का उत्पादन होता था। अब यह 10 से 12 किसान ही बेर की बागवानी करते हैं। लगभग 100 पेड़ से तीन हजार क्विंटल ही बेर का उत्पादन होता है। एक बेर के पेड़ से औसतन चार क्विंटल बेर निकलता है। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा के बागवानी की जानकारी नहीं थी। नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए प्लान तैयार करके अच्छे ढंग से बागवानी कराई जाएगी। इसमें काफी किसानों को बागवानी के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed