फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   29 percent bridge work will be completed in two years, how will it be completed in eight months?

Jaunpur News: दो साल में 29 फीसदी पुल का काम, आठ माह में कैसे होगा पूरा !

Fri, 10 Nov 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
29 percent bridge work will be completed in two years, how will it be completed in eight months?
जौनपुर। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कलीचाबाद से कुत्तूपुर तक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल 29 करोड़ 93 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। चार साल पहले सीएम योगी ने इस पुल को जौनपुर के राजा स्व.यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम से बनाने की घोषणा की, मगर निर्माण के दो साल में महज 29 फीसदी काम हुआ है। अभी भी इसमें भूमि अधिग्रहण का कार्य शेष है। जिसमें करीब 191 काश्तकारों की 2.18 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण आज तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन




वर्ष 2020 के मल्हनी उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के राजा स्व.यादवेंद्र दत्त दुबे की याद में पुल बनाने की घोषण की थी। इसमें प्रस्ताव बनाकर पुल का काम शुरू करने एक साल लग गया। इस पुल का निर्माण सेतु निगम की तरफ से नवंबर 2021 में शुरू किया गया। इसको जून 2024 में पूर्ण करना है। इस पुल की लंबाई 212 मीटर, दोनों तरफ 200-200 मीटर संपर्क मार्ग बनाया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से पूरा बजट भी स्वीकृत हो गया लेकिन धीमी गति से काम होने के कारण आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसमें प्राप्त धनराशि यानी आवंटन 27 करोड़ 80 लाख हुआ है, इसमें 14 करोड़ पांच लाख रुपये व्यय हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक 29 फीसदी ही मौके पर कार्य हो सका है।
विज्ञापन




चार गांवों का भूमि अधिग्रहण नहीं हो सका पूर्ण

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया छह माह से चल रही है। इसमें प्यारेपुर का .5831 हेक्टेयर में 70 काश्तकारों का, जगदीशपुर में .0736 हेक्टेयर में सात काश्तकारों का, हाजीपुर उर्फ फरीदाबाद में .8268 हेक्टेयर में 108 काश्तकारों का, हरबसपुर में .0388 हेक्टेयर में छह काश्तकारों की भूमि अधिग्रहण किया जाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत सेतु का निर्माण प्रगति पर है। पहुंच मार्ग के लिए अभी भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वैसे पुल का निर्माण जून 2024 तक पूर्ण किया जाना है। -संजय कुमार, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed