{"_id":"62446184afdb3644c549e30e","slug":"27-colleges-of-purvanchal-university-in-jaunpur-not-submit-fee-receipt-examination-form-admit-card-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : पूविवि के 27 कालेजों ने नहीं जमा किए फीस रसीद और परीक्षा फार्म, रोक दिया गया प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : पूविवि के 27 कालेजों ने नहीं जमा किए फीस रसीद और परीक्षा फार्म, रोक दिया गया प्रवेशपत्र
Wed, 30 Mar 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 07:26 PM IST
सार
कालेज दो अप्रैल तक परीक्षा रसीद और फार्म जमा नहीं करते हैं तो उन्हें 25-25 हजार विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ 3 से 5 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्याय से संबद्ध 27 कालेजों ने बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म अभी तक नहीं जमा किए हैं। इसके कारण इनका प्रवेशपत्र रोक दिया गया है। यदि ये कालेज दो अप्रैल तक परीक्षा रसीद और फार्म जमा नहीं करते हैं तो उन्हें 25-25 हजार विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विलंब शुल्क के साथ 3 से 5 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे। सहायक कुल सचिव परीक्षा अमृतलाल ने कहा कि बिना फीस रसीद जमा किए प्रवेशपत्र जनरेट नहीं किए जाएंगे। बाबू बैजनाथ प्रसाद महाविद्यालय केराकत, दियावांनाथ केवला शंकर महाविद्यालय जौनपुर, श्री वासुदेव महाविद्यालय गुतवन प्रथम, मां शारदा कालेज सुईथाकला जौनपुर शामिला हैं।
विज्ञापन
इसी तरह मां वागेश्वरी देवी महाविद्यालय नसीरपुर गाजीपुर, आर गर्ल्स डिग्री कालेज रामपुर बलभद्रपुर गाजीपुर, रमाशंकर बालगोपाल महाविद्यालय नसीरपुर गाजीपुर, आदर्श एमडी महाविद्यालय तलवल गाजीपुर, मालती महिला महाविद्यालय जंगीपुर गाजीपुर, उदय प्रताप महाविद्यालय खेताबपुर गाजीपुर, आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय जंगीपुर गाजीपुर, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय जखनिया गाजीपुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में काशीनाथ शिक्षा संस्थान ककरही गाजीपुर, बालाजी इंस्टीट्यूट जखनिया गाजीपुर, भृगुबाबा महिला महाविद्यालय धामूपुर गाजीपुर, रमापकि वैद्य महिला महाविद्यालय धमेशपुर गाजीपुर, शिवपूजन गोकुल महाविद्यालय गहरपुर गाजीपुर, बैजनाथ महाविद्यालय बुढ़नपुर गाजीपुर, शैलेष महाविद्यालय सवांस गाजीपुर हैं।
वहीं जनता आदर्श महाविद्यालय गंगौली गाजीपुर, लालशर कृषक महाविद्यालय टकटेउवा मऊ, एचएमपीवाताल मऊ, ऋषि रामनरेश महाविद्यालय दुबारी मऊ, इंडियन एजुकेशन मऊ, बाबा भृगु महाविद्यालय पलिया मऊ और माता धिराजी महाविद्यालय सलेमपुर आजमगढ़ भी शामिल हैं।
वहीं जनता आदर्श महाविद्यालय गंगौली गाजीपुर, लालशर कृषक महाविद्यालय टकटेउवा मऊ, एचएमपीवाताल मऊ, ऋषि रामनरेश महाविद्यालय दुबारी मऊ, इंडियन एजुकेशन मऊ, बाबा भृगु महाविद्यालय पलिया मऊ और माता धिराजी महाविद्यालय सलेमपुर आजमगढ़ भी शामिल हैं।