फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   268 vehicles will be taken on polling day, acquisition work started

मतदान के दिन लगेंगे 268 वाहन,अधिग्रहण का कार्य शुरू

Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
268 vehicles will be taken on polling day, acquisition work started
जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव में मतदान कराने के लिए एआरटीओ की ओर से वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। वाहन स्वामियों को अधिग्रहण की नोटिस दी जा रही है। जिसमें 31 अक्तूबर तक बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में वाहनों को पहुंचाने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मल्हनी उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू है। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से लेकर मतदान कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। जिनके लिए वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था एआटीओ की ओर से की जा रही है। मतदान के दिन कुल 268 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। जिसमें 185 बस, आठ ट्रक व 75 छोटे वाहन हैं। इन वाहन का अधिग्रहण करने का कार्य एआरटीओ द्वारा शुरू कर दिया गया है। वाहन स्वामियों अधिग्रहण की नोटिस दी जा रही है। साथ ही तय समय पर बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर वाहन पहुंचाने का निर्देश दिया वाहन स्वामियों को दिया जा रहा है। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान से वाहनों को मतदान कराने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

---
वर्जन...
- मतदान के दिन तैनात अधिकारी व पुलिस सहित मतदान कार्मिकों को मतदेय स्थलों पर पहुंचाने के लिए वाहनों के अधिग्रहण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वाहन स्वामियों के घर जाकर वाहन अधिग्रहण की नोटिस दी जा रही है। साथ ही तय स्थान व निश्चित समय पर वाहनों को पहुंचाने का निर्देश दिया जा रहा है, जो वाहन स्वामी वाहन नहीं पहुंचाएगा। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।- एसपी सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed