फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   26 injured in a fight on Holi, case filed against 7

Jaunpur News: होली पर मारपीट में 26 घायल, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
26 injured in a fight on Holi, case filed against 7
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवोंं में शुक्रवार को हुई मारपीट में 26 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामलों में 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। उधर, रामपुर में पुलिस ने 30 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।रामपुर- थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अबीर लगाने को लेकर लाठी- डंडे व चाकू से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में 16 लोग घायल हैं जबकि चाकू से गंभीर रूप से घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें पुलिस ने 30 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। दूसरी घटना सिधवन गांव में छोटे बच्चों में अबीर- गुलाल लगाने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में अनिल को चाकू मार दिया गया। घायल अनिल को भदोही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा मारपीट में सुनील व किट्टू भी घायल हो गये। पुलिस ने उनके 8 दोपहिया वाहनों को सीज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। इसके अलावा रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना धनापुर गांव और कदमतर रनापुर गांव में एक युवक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उधर शाहगंज क्षेत्र के अर्गूपुरखुर्द गांव में शुक्रवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सरपतहां थानाक्षेत्र के सुइथाकलां में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद को लेकर क्षेत्र के चौरवा गांव निवासी सगे दो भाईयों पर अगले दिन दूसरे पक्ष द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से 4 हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed