{"_id":"5e934b2e8ebc3e7739220b21","slug":"25-roadways-settled-to-bring-outsiders-to-destination-jaunpur-news-vns5201072175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी 25 रोडवेज बसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी 25 रोडवेज बसे
विज्ञापन
जौनपुर। लाक डाउन के कारण जिले के आश्रय स्थलों में रुके हुए बाहरियों को बसों से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बाहरियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कुल 25 रोडवेज बसे लगाई जाएगी। इसकी तैयारी रोडवेज प्रशासन शुरु कर दी है। वे चालक व परिचालों को भी इसकी जानकारी दे दी है।
लाक डाउन के बाद जनपद के विभिन्न स्थानों सहित गैर जनपद और दूसरे प्रदेशों के 952 लोग रुक गये थे, जो अपने घर नहीं जा सके थे। जिसमें 588 लोग जिले के विभिन्न इलाकों के हैं। जबकि 351 लोग दूसरे जनपदों व प्रदेशों के हैं। ऐसे लोगों को आश्रय स्थलों में रखा गया है। लेकिन अब उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिले से लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 25 रोडवेज बसे लगाई जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन तैयारी में जुट गया है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो दूसरे प्रदेश के लोगों को बसें अपने राज्य के सीमा बार्डर पर छोड़ेंगी। जबकि जिला सहित गैर जनपदों के लोगों को उनके घर तक छोड़ा जाएगा।
बाहरियों को 25 बसों से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। बाहरियों की जांच हो जाने के बाद उनको पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। - विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज