फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 more new dengue patients, number reaches beyond 600

Jaunpur News: डेंगू के 25 और नए मरीज, संख्या पहुंची 600 के पार

Fri, 03 Nov 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
25 more new dengue patients, number reaches beyond 600
जौनपुर। जिले डेंगू का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। जांच के लिए जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग रही है। अस्पताल प्रशासन की माने तो हर 20 से 25 डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को हुई जांच में शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट में डेंगू पाॅजिटिव के 25 मरीज मिले थे। डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 600 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की माने तो जब तक मौसम ठंडा नहीं होगा डेंगू का संक्रमण कम नहीं होगा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अस्पताल डेंगू के मरीजों से पटे हैं। बीमारों का प्लेटलेट्स कम होने पर उनके परिजन प्लेटलेट्स के लिए ब्लड बैंकों का चक्कर काट रहे हैं। बुखार होने और शरीर में दर्द होने पर हर किसी को डेंगू होने का भय सता रहा है। जिला अस्पताल में भी हर 100-150 मरीजों के डेंगू की जांच कराई जा रही है। डेंगू का संक्रमण बढ़ने के बाद भी शहरी इलाकों में न तो दवा का छिड़काव हो रहा है, और न ही फागिंग कराई जा रही है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि रोस्टर के हिसाब से फागिंग कराई जा रही है। एक दिन में एक वार्ड में फागिंग कराई जाती है। इस हिसाब से शहर में कुल 39 वार्ड हैं। एक वार्ड का नंबर 39 वें दिन ही आएगा।
विज्ञापन


जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। बीमार लोगों पर नजर रखी जा रही है। डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्था है। जरूरी होने पर छिड़काव भी कराया जा रहा है। -डाॅ.बीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed