फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 including newly elected chairman husband sued in Shahganj, procession had to be taken out in celebration of

Jaunpur: शाहगंज में नव निर्वाचित चेयरमैन पति समेत 25 पर मुकदमा, जीत के जश्न में जुलूस निकालना पड़ा महंगा

Sun, 14 May 2023 06:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 May 2023 06:06 PM IST
सार

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकालना शाहगंज नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन रचना सिंह के पति को महंगा पड़ा गया। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में चेयरमैन के पति सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
25 including newly elected chairman husband sued in Shahganj, procession had to be taken out in celebration of
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकालना शाहगंज नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन रचना सिंह के पति को महंगा पड़ा गया। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में चेयरमैन के पति सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 20 नामजद और पांच अज्ञात शामिल हैं। 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शनिवार शाम जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद वह नव निर्वाचित चेयरमैन रचना सिंह को एस्कॉर्ट कर उनके आवास गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त घासमंडी चौक से पहले जाम लगा था। किसी तरह वह घासमंडी चौक पहुंचे तो देखा कि अफरा-तफरी का माहौल था। लोग दुकानें बंद कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद जीत के बाद चेयरमैन पति ने अपने साथियों के साथ विजय जुलूस निकाला था। जुलूस में एक ऑटो रिक्शा भी शामिल था। जिसपर एक छोटी साइकिल व समाजवादी पार्टी के झंडे भी लगे थे। खूब नारेबाजी हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 23 साल बाद जौनपुर नगर पालिका में खिला कमल, टूटा टंडन परिवार का तिलिस्म

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष के पति वीरेंद्र सिंह बंटी, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, संतोष अग्रहरी, सैयद गौहर जैदी, अन्नू मोदनवाल, मोहम्मद अनवर बृजेश यादव, मोनू सिंह, चिरंजू, विशाल, महबूब अहमद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद समीर, जुनेद, लियाज, शकील अहमद, अभिषेक यादव, अरबाज, मोहम्मद इरफान समेत चार-पांच अज्ञात भी शामिल है। एफआईआर में जुलूस निकालने, उपद्रव करने और रास्ता रोकने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed