फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24th Convocation of Purvanchal University to be held on Vasant Panchami

गोल्ड मेडल पाएंगे 73 मेधावी, पूर्वांचल विवि का 24वां दीक्षांत समारोह वसंत पंचमी को 

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
24th Convocation of Purvanchal University to be held on Vasant Panchami
पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

पूर्वांचल विवि का 24वां दीक्षांत समारोह वसंत पंचमी पर 16 फरवरी को होगा। महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में इस बार भी गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची में छात्राएं आगे हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 73 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाना है। इसमें 46 छात्राएं हैं। सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मेडल प्रदान करेंगी।

विज्ञापन


विवि परिसर में समारोह की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने बताया कि मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह होंगे। अध्यक्षता विवि की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन


वह संगोष्ठी भवन के बाहर गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी। समारोह में स्नातक इसमें स्नातक के 7 छात्र और 8 छात्राओं को मेडल दिया जाएगा। स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विभागों में टॉपर्स 20 छात्र और 38 छात्राएं को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। कुल 67 शोध उपाधि धारकों को पीएचडी की डिग्री भी दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को अपराह्न ढाई बजे जौनपुर पहुंचेंगी। पूर्वांचल विवि के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वह सीधे विवि के गेस्ट हाउस जाएंगी। अपराह्न साढ़े तीन बजे से कृषक उत्पादन संगठन और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक करेंगी।
 

शाम साढ़े चार बजे से टीबी रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लेने वाली संस्थाओं व रेड क्रॉस सोसायटी के साथ बैठक में शामिल होंगी। 16 फरवरी को सुबह वह विवि परिसर में स्थापित महात्मा गांधी और वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

इसके बाद महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के बाद कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन पहुंचेंगी। यहां महराजा सुहेलदेव की प्रतिमा अनावरण समारोह में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगी। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे पुन: विवि पहुंचेंगी और साढ़े 12 बजे से होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपराह्न तीन बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed